रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्टर तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर स्थित आज़ाद विकलांग कल्याण समिति ने कार्यालय में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया। दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान में मेघनगर जनपद पंचायत के आसपास के क्षेत्र से चयनित दिव्यांग वालंटियर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष एवं ज़िला दिव्यांग स्विप आईकॉन कमलेश राठौर द्वारा लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान का महत्व बताते हुए दिव्यांगो को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मोबाइल एप्लीकेशन सक्षम के उपयोग संबंधी जानकारी साझा की। कमलेश राठौर ने 12 डी फार्म व पोस्टल बैलेट द्वारा मतदाता के बारे में भी बताया।

इस दौरान सभी वोलेंटियर्स को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में समिति के मनोज वसुनिया, बसंती मचार, ओमकार भूरा, दिनेश नलवाया, आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

