पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही | New India Times

आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में अपराधियों/वारंटियों की धरपकड़ एवं सघन चेकिंग के उद्देश्य से शहर के चारों थाना क्षेत्रों कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका में दिनांक 31/10/23 को एक साथ कॉम्बिंग गश्त की गई। कांबिंग गश्त शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कांबिंग गश्त हेतु हर थाने में 04-04 टीमें बनाई गई थी। कांबिंग गश्त में थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा वारंटों की तामिली एवं गुंडे बदमाशों की सघन चैकिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ कॉम्बिंग गश्त की गई।

पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही | New India Times

06 घंटे चली कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही के दौरान कोतवाली पुलिस ने 01, शिकारपुरा ने 03, लालबाग ने 01, गणपति नाका 01 इस तरह कुल 06 स्थाई वारंट एवं चारों थानों द्वारा 30 गिरफ्तारी वारंट तथा 94 समन तामिल किए गए। चैकिंग की कार्यवाही के दौरान 61 निगरानी बदमाशों एवं 222 गुण्डों की चैकिंग की गई। कांबिंग गश्त के दौरान अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 06 प्रकरण बनाए गए। अवैध शस्त्र धारण करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते 02 प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत बनाए गए।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुरहानपुर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियो में लिप्त बदमाशों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 16 आदतन बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है। साथ ही स्थाई वारंट की तामिली हेतु विशेष टीम का गठन भी किया गया है। जिसके द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए स्थाई वारंटो की तामिली की जा रही है। आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने व चुनाव हेतु पुलिस की पुख़्ता तैयारी का संदेश देने हेतु लगातार फ़्लैग-मार्च निकाले जा रहे हैं। जिले के सभी होटल, ढाबों, लॉज में प्रतिदिन चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article