मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भीम आर्मी संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बाबा साहब के आदर्श को प्रचारित और प्रसारित करके समाज उत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रहे समाजसेवी दत्तू मेढेजी ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भीम आर्मी समाज आजाद पार्टी से चुनाव लड़ने का तय किया है और वह आज सोमवार 30 अक्टूबर 2023 को रैली के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। उनकी रैली राजपुरा बुद्ध विहार से डाकवाडी होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज पर माला चढ़ा कर वंदन कर, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी को वंदन नमन करके नामांकन भरने का काम करेंगे।
