दिवंगत भाजपा सांसद के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान का सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र करेंगे दाखिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिवंगत भाजपा सांसद के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान का सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र करेंगे दाखिल | New India Times

भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के सुपुत्र श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज सोमवार 30/10/23 को अपना नामांकन पत्र रैली के माध्यम से दाखिल करेंगे। उनकी यह रैली संजय नगर स्थित उनके निवास से प्रारंभ होकर महाजना पेठ, पांडू मल चौराहा राजपुरा शनवारा नियामतपुर आदर्श इलाज पुरानी स्टेट बैंक जयस्तम होते हुए गांधी चौक पर समाप्त होगी। जहां वे अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी उन्होंने एक राजनीतिक दल के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के पश्चात उन्हें उम्मीद थी कि सहानुभूति लहर में उनके उत्तर अधिकारी के रूप में उन्हें लोकसभा उप चुनाव का टिकट मिलेगा लेकिन पार्टी ने श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दे दिया।

2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने टिकट की मांग करते हुए भाजपा आला कमान के समक्ष अपनी दावेदारी की थी लेकिन उनके स्थान पर भाजपा की ओर से श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी को टिकट दिया गया है। ऐसी स्थिति में दिवंगत सांसद के पुत्र एवं युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है और अभी तक वह अपनी बात पर अटल हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के धूलकोट चुनावी दौरे में सीएम द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान को समझाने की बात चल रही है, लेकिन मौजूदा हालात में गुंजाइश नहीं के बराबर नजर आ रही है और वह आज नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। उनके नामांकन दाखिल करने से बुरहानपुर विधानसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। भाजपा की ओर से श्रीमती अर्चना चटनी दीदी,, कांग्रेस की ओर से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया,, एमआईएम पार्टी की ओर से नफीस मंशा खान और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हर्षवर्धन सिंह चौहान के बीच मुकाबला होने से टक्कर कांटे की रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article