मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “यूथ टू बूथ” मैराथन का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “यूथ टू बूथ” मैराथन का हुआ आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत ज़िला प्रशासन एवं रोटरी क्लब झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “यूथ टू बूथ” मैराथन का आयोजन किया गया।मैराथन में बड़ी संख्या में बालक, बालिका, खिलाडियों, महिला, पुरूषों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ दिलीप क्लब झाबुआ से कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत “यूथ टू बूथ” मैराथन का हुआ आयोजन | New India Times

यूथ टू बूथ मैराथन का उद्देश्य युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करना है। मैराथन के पहले नए युवा मतदाताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवायी गई। सभी के द्वारा मेरा वोट मेरा अधिकार के हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर भी किए गए।
“यूथ टू बूथ मैराथन” दिलीप क्लब झाबुआ से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड, आजाद चौक, नेहरू मार्ग होते हुये पुलिस लाईन पर सम्पन्न हुई।

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त युवक युवतीयों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पुरस्कृत एवं ज़िले का नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गौरान्वित करने वाले खिलाडियों को रोटरी क्लब झाबुआ के द्वारा सम्मानित किया गया।

यूथ टू बूथ मैराथन में रोटरी क्लब झाबुआ, गुडमार्निगं महिला क्लब, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधु, खेलों के प्रशिक्षक, व्यायाम निर्देशकों आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

मैराथन दौड़ में ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विजय सलाम, अति. जिला समन्वयक ओपी ओझा, कन्या उ.मा.वि. की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष कार्तिक नीमा, रोटरी के सचिव इदरीश बोहरा, मैराथन संयोजक उमंग सक्सेना, व्यापारी संघ के सचिव हिमांशु त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article