बुरहानपुर भाजपा महिला मोर्चा पीएम-सीएम को भेंट करेगा केले के रेशे से तैयार राखियां | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर भाजपा महिला मोर्चा पीएम-सीएम को भेंट करेगा केले के रेशे से तैयार राखियां | New India Times

भाजपा महिला मोर्चा ज़िला बुरहानपुर द्वारा पर्यटन विभाग, नगर निगम के सौजन्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केला फाइबर से राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। क़रीब 70 से अधिक महिलाएं यह प्रशिक्षण ले रही हैं।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने बताया कि महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी भेंट करने के लिए अपने हाथों से केला फाइबर से राखियां बनाई हैं, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को भेंट की जाएगी। मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने ने बताया कि इस अवसर पर शहरी क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। भाजपा महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष किरण रायकवार, मंडल अध्यक्ष नीमा पीलिया, सावित्री बत्रा, सुधा चौकसे, ममता दुबे आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय उत्पाद का होगा प्रचार

महिलाओं के द्वारा केले के रेशे से राखी बनाने के साथ ही इसका प्रचार किया जा रहा है। इस बार पूरे ज़िले में एक अभियान के रूप में यह काम चल रहा है। समूह की महिलाओं को भी इसी तरह राखी बनाकर आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article