लाड़ली बहना योजना की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लाड़ली बहना योजना की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई आयोजित | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास पर्व कार्यक्रम एवं लाड़ली बहना योजना की समीक्षा हेतु रात्रि में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रदेश के समस्त जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा।

जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में अंतरित की जाएगी। हर ग्राम और वार्ड में कार्यक्रम होगा।

अभी से कार्यक्रम की तैयारी करें लाड़ली बहना सेना का भी सहयोग लिया जाए।
मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसे ठीक ढंग से आयोजित करें।
कार्यक्रम को ठीक ढंग से प्रचारित किया जाए।
जिसमें जिले से कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर एस. एस. मुजाल्दा, एडिशनल सीईओ दिनेश वर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राधु बघेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article