स्कूल जाते समय कुएं में गिरा 9 साल का छात्र पानी में डूबने से हुई मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्कूल जाते समय कुएं में गिरा 9 साल का छात्र पानी में डूबने से हुई मौत | New India Times

ग्राम पिपरिया पाठक में एक 9 वर्षीय मासूम छात्र की कुआं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। कुएं में 25 फीट पानी भरा हुआ था जिससे वह डूब गया और जान चली गई।
Vo 1 मृतक छात्र के पिता मुकेश दुबे ने बताया कि गांव के शासकीय प्राथमिक शाला पिपरिया पाठक में कक्षा चौथी में पढ़ने वाले विवेक दुबे 9 वर्ष का उनका बालक अपने छोटे भाई जय के साथ दोपहर करीब 2:30 में स्कूल से घर आया और खाना खाने के बाद दोनों भाई स्कूल जा रहे थे सभी हरिजन मोहल्ले में मंदिर के पास बने कुएं में दौड़ते समय विवेक गिर गया और गहरे पानी में डूब गया जिसकी सूचना छोटे भाई जय ने घर जाकर अपने पिता को बताई पिता ने आकर कुएं में छलांग लगाकर पुत्र विवेक को बाहर निकाला तब तक विवेक की जान जा चुकी थी।
महाराजपुर पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पंचनामा कार्रवाई कर सबका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

वाईट: मृतक के पिता मुकेश दुबे
वाईट: घनघोर एसआई महाराजपुर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article