6 दिनों से लापता महिला की जमीन में दबी मिली लाश, पति सहित सभी ससुराली फरार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​6 दिनों से लापता महिला की जमीन में दबी मिली लाश, पति सहित सभी ससुराली फरार | New India Timesग्वालियर के माधौगंज इलाके में एक गुमशुदगी की जांच के लिए पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा तो अंदर फांसी का फंदा लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने पस-पडौस में जांच पडताल की तो उस गुमशुदा महिला की लाश जमीन में दबी मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से महिला का पति और अन्य ससुराली गायब मिले हैं।​6 दिनों से लापता महिला की जमीन में दबी मिली लाश, पति सहित सभी ससुराली फरार | New India Timesहजीरा में रहने वाले कन्हैया लाल कुशवाह ने रविवार को माधौगंज थाने पहुँच कर पुलिस को सूचना दी थी कि विगत 8 अगस्त से उनकी महन जावित्री और उसके पति नरेश लापता हैं और नरेश का फोन भी नहीं लग रहा है जिस पर सोमवार की सुबह जब पुलिस पडताल करने जावित्री कुशवाह के ससुराल पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लेागों को बुलाकर जब घर का ताला तुडवाया तो घर में एक फांसी का फंदा लटका हुआ मिला। फांसी का फंदा देख पुलिस को मामला गडबड लगा। जिसके बाद पूरे घर को खंगाला गया और आसपास के इलाके की छानबीन की गई तो एक जगह जमीन कुछ खुदी हुई मिली। जब वहां से मिट्टी हटाई गई तो महिला जावित्री देवी का शव जमीन में दबा मिला, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव को पीएम हाउस पहुंचाकर जांच पडताल शुरू कर दी है।

एक गुमशुदा महिला का शव घर के पास जमीन में दबा मिला है और उसके परिजन लापता हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है साथ ही महिला का पीएम कराया जा रहा है: विनय शर्मा, टी.आई. थाना- माधौगंज

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article