उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर दी देश वासियों को बधाई | New India Times

अतिश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT; ​उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर दी देश वासियों को बधाई | New India Timesउपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। 

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिनके साहस और बलिदान से दमनकारी औपनिवेशिक शासन से हमारे देश की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम  प्रण लें कि हम गरीबी, निरक्षरता और भ्रष्‍टाचार समाप्‍त कर नएस भारत का निर्माण करेंगे।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ 

“स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैं देश के लगो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर हमारे  राष्‍ट्र द्वारा हासिल की गईप्रगति पर गौरवान्वित महसूस करें और अपने  उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करें, जिनके बलिदान से दमकरी औपनिवेशिक शासन से हमारे देश को मुक्ति मिली।

इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रण लें कि हम गरीबी, निरक्षरता और भ्रष्‍टाचार समाप्‍त कर नए भारत का निर्माण करेंगे और देश के प्रत्‍येक नागरिक के लिए समृद्धि,समानता और  गरिमा के लक्ष्य को प्राप्त कर राष्‍ट्रपिता और अन्‍य वीर स्‍वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करेंगे।

जैसा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्थाओं में से एक है, ऐसे में प्रत्‍येक नागरिक को देश के सामाजिक मूल्‍यों को कायम रखते हुए एकता और अखंडता को सुदृढ़ करना चाहिए। “

By nit