यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बजरंग दल प्रखंड की बैठक सुबह 10:00 बजे गंगाबाई की बगीची में राघवेंद्र सरकार के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सह संयोजक राम शर्मा द्वारा की गई। बजरंग दल तगावली खंड मैं कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खंड संयोजक योगेश राजपूत एवं सह खंड संयोजक भानु को बनाया सभी नये दायित्ववान कार्यकर्ताओं को भगवा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। बैठक को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड संयोजक नरेश कुमार ने बताया कि आज बैठक में 20 अगस्त को बूढ़ा अमरनाथ जाने वाली यात्रा को लेकर चर्चा की गई साथ में धौलपुर शहर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को लेकर चर्चा की गई जिसमें तय हुआ कि आगामी महीने में एक विशाल सामूहिक चालीसा पाठ पर सबकी सहमति बनी। बैठक में जिला मिलन प्रमुख दीपक पचौरी, जिला गौरक्षा प्रमुख शुभम श्रीवास्तव, विकास, रविन्द्र रोहन गौरव विजेंद्र योगेश शिवम भानु सुमित कांदील सुमित सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
