संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
दिनांक 13.08.17 को “शिखर आनंदम बैच” में IIT – JEE की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा SMS विज्ञान महाविद्यालय झाँसी रोड में प्रातः 9 बजे से रखी गई है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफ़्लाइन व ऑनलाइन फ़ार्म दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त की अवधि में बुलाए गए थे। 206 छात्रों ने ऑनलाइन तथा 70 छात्रों द्वारा ऑफ़्लाइन आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस प्रकार कुल 276 छात्र इस टेस्ट में शामिल होंगे।
इस कोचिंग के टेस्ट हेतु वे ही छात्र पात्र होंगे जिनके द्वारा इसी वर्ष 2017 में 10 वीं की परीक्षा 80 प्रतिशत से अधिक हो , SC/ST के छात्रों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक अंक हों तथा जिनके परिवार की आय रु 3 लाख वार्षिक से अधिक न हो, उल्लेखनीय है इस कोचिंग हेतु आनंद विभाग ग्वालियर व शिखर कोचिंग ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर प्रतिभाशाली छात्र IIT और JEE में प्रवेश ले सकें। छात्रों को टेस्ट हेतु सुबह 8:45 के पूर्व SMS विज्ञान महाविद्यालय झाँसी रोड पर पहुँचना होगा: शिवराज सिंह, ADM/ नोडल अधिकारी आनंद विभाग ग्वालियर।
