थाना केसली पुलिस ने जल शक्ति मिशन के पाइप चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

थाना केसली पुलिस ने जल शक्ति मिशन के पाइप चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ़्तार | New India Times

केसली में फरियादी ठेकेदार मन्टू कुमार सोलंकी ने ग्राम गुटौरी पाना से जल शक्ति मिशन के एचडीपीई 110 एमएम प्लास्टिक पाइप चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई की उसके कान्टेक्ट के जल शक्ति मिशन के एचडीपीई 110 एमएम प्लास्टिक पाइप बडी मात्रा में ग्राम गुटौरी पाना से चोरी हो गये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कं0 174/ 23 धारा 379 के तहत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने एवं चोरी गये पाइप की बरामदगी हेतु दिशा निर्देशित किया। ज्योति ठाकुर अति पुलिस अधीक्षक बीना एवं पूजा शर्मा एसडीओपी देवरी के निर्देशन में 24 घंटे के अन्दर घटना के संदेही/ आरोपी विनोद लोधी निवासी झांसी, रवि राजपूत निवासी ग्राम भौंहारा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जिन्होंने गुटौरी पाना के अरविन्द लोधी के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से बाड़े से करीब 500 मीटर पाइप ट्रेक्टर से कई बार भरकर पीएचई ठेकेदार हर्ष पाठक को करीब 90000 रूपए में बेचना बताया जो करीब 500 मीटर पाइप पीएचई ठेकेदार हर्ष पाठक के कब्जे से भौंहारा रोड एवं ग्राम जमुनिया से बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 150000 रूपये पायी गई। जिसके संबंध में पीएचई विभाग से जानकारी प्राप्त कर एवं पाइप के संबंध अन्य क्षेत्रवासी से पूछताछ कर विवेचना की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में पूजा शर्मा एसडीओपी देवरी के निर्देशन में थाना प्रभारी नेहा सिंह गुर्जर, एस आई सत्यव्रत धाकड़, आरक्षक पुष्पेन्द्र, नीलेश, पवन, कछेदी सायबर सेल सागर से प्रधान आरक्षक अमर एवं आरक्षक अमित की सराहनीय भुमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.