पेंशनर्स एसोसिएशन और विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने 9 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त रूप से रैली निकाल कर किया रोष व्यक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन और विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने 9 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त रूप से रैली निकाल कर किया रोष व्यक्त | New India Times

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश ज़िला शाखा बुरहानपुर के ज़िला अध्यक्ष एवं संभागीय सचिव अत्ताउल्लाह खान ने बताया कि बुरहानपुर पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की ज़िला शाखा बुरहानपुर एवं विधुत मण्डल पेंशनर्स ज़िला बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय पदाधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में तथा उनके आव्हान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के ज़िला एवं तहसीलों में आज सोमवार दिनांक 29.5.23 को रैली प्रदर्शन का अयोजन किया गया। इसी तारतम्य में बुरहानपुर ज़िले के पेंशनर्स द्वारा अपनी लंबित चली आ रही पुरानी 9 सूत्रीय मांगों एवं डीआर राहत राशि केन्द्र के समान मिलने एवं पेंशनर्स की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज 29.05.23 को प्रशासनिक अनुमति से एक विशाल रैली निकाल कर रोष व्याप्त किया और सरकार से मांगों को मंज़ूर करने की अपील की।रैली में पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश ज़िला शाखा बुरहानपुर एवं विधुत मण्डल पेंशनर्स ज़िला बुरहानपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.