अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

प्रभारी मंत्री शंकुतला रावत की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित मीटिंग में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक आपस में जमकर उलझे। दोनों के मध्य हुई जमकर तकरार से मीटिंग में उपस्थित अन्य विधायक गण व अधिकारी-कर्मचारी आवाक रह गये।
आम विधानसभा चुनाव सर पर है और कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी सरकार के समय हुये विकास कार्यों को लेकर एक दूसरे को सीमा में रहने की कह रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने दो विधायकों के मध्य हुई तिखी तकरार की चारों तरफ चर्चा है। मीटिंग में प्रभारी मंत्री शंकुतला रावत के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व विधायक महादेव सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र पारीक व विधायक सुरेश मोदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कुल मिलाकर यह है कि पिछले दिनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा जोइन करने से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है और अब कांग्रेस विधायक आपस में इस तरह उलझ कर तीखी तकरार करके पार्टी की छवि को धूंधली कर रहे हैं।
