वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सेठघाट रोड पर स्थित रिलायबल मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर दवाएं बेची जा रही हैं। मेडिकल स्टोर पर मेडिकल संचालक एक्सपायर दवाएं बेच रहा है। मेडिकल स्टोर पर बिना मानकों के एक्सपायर दवाएं बेची जा रही हैं। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल स्टोरों पर गम्भीरता से जांच नहीं कर रहे हैं, शहर के सेठघाट रोड पर स्थित रिलायबल मेडिकल स्टोर पर मानकों की धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं। मेडिकल स्टोर पर मानकों को ताक पर रखकर दवा निकालने वाले लोगों को रखा गया है। शहर में मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवाएं बेखौफ बेची जा रही हैं।सेठघाट रोड पर स्थित रिलायबल मेडिकल स्टोर से Gentamicin इंजेक्शन आईपी 20 एमजी बैच नंबर एनएनएफ 0189 खरीदा गया और वह एक मरीज के शरीर में लगता इससे पहले ही उसकी एक्सपायरी डेट चेक की गई तो वह समाप्त हो चुकी थी, यदि बिना देखे उपरोक्त इंजेक्शन मरीज के लगा दिया जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। उस इंजेक्शन पर उत्पाद तिथि 08/2020 और एक्सपायरी डेट 01/23 लिखी थी। इसकी शिकायत दुकानदार से की तो वह संबंधित दवा के रेपर छिपाने में जुट गया। जनपद में औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के समीपवर्ती एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक को दिखाया तो डॉक्टर ने दवा लिख दी। युवक ने क्लीनिक के नजदीक स्थित रिलायबल मेडिकल स्टोर से संबंधित दवा खरीदी थी जहां पर मेडिकल संचालक ने एक्सपायरी डेट की दवा दे दी हालांकि उपरोक्त दवा मरीज को लग नहीं पाई थी नहीं तो मरीज को कुछ भी हो सकता था।
