मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दांपत्य सूत्र में बंधे 77 जोड़े, कार्यक्रम में अवस्थाएं रहीं हावी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दांपत्य सूत्र में बंधे 77 जोड़े, कार्यक्रम में अवस्थाएं रहीं हावी | New India Times

कृषि उपज मंडी प्रांगण में बुधवार को जनपद पंचायत देवरी एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में 77 जुड़े दांपत्य सूत्र में बांधे।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दांपत्य सूत्र में बंधे 77 जोड़े, कार्यक्रम में अवस्थाएं रहीं हावी | New India Times

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में अव्यवस्थाओं के कारण कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर रह गया। दूरदराज से आए बराती और घरातियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में आए लोगों को भूखे प्यासे ही घर लौटना पड़ा। मंच पर व्यवस्था उस समय देखने को मिली जब कार्यक्रम के समापन में वर वधु को प्रमाण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम चालू किया गया। कुछ जोड़ों को प्रमाण पत्र देने के बाद अवस्था बढ़ गई और मंच पर वर वधु के साथ धक्का-मुक्की होती देखी गई। कुछ लोगों को प्रमाण पत्र वितरण के बाद यह ऐलान कर दिया गया कि जिन लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए हैं उनको पंचायत सचिव के माध्यम से पहुंचा दिया जाएगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष विनीत पटेरिया बार-बार मंच से ऐलान करते रहे कि दीवाल घड़ी का वितरण तो बाद में हो जाएगा पहले प्रमाण पत्र वितरण करना जरूरी है। पूर्व विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने कार्यक्रम के समापन पर कुछ जोड़ों को दीवार घड़ी भेंट की और आशिर्वाद प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.