ओवैस सिद्दीक़ी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

शनिवार को पूरे देश में ईद उल फितर का त्यौहार अमन व अमान तथा हर्षोल्लास से मनाया गया साथ ही अमन ओ अमान एवं भाईचारे की दुआएं की गईं। सभी ओर खुशियों का माहौल था। इसी के उपलक्ष्य में हर साल विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं, इस कडी में स्थानीय प्रख्यात इंग्लिश स्पीकिंग क्लास स्पॉटोन इंग्लिश अकादमी द्वारा निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया था जिससे सैंकड़ों नमाजियों ने अपनी प्यास बुझाई। आयोजकों ने बताया की इस शिद्दत की धूप में अगर शीतल जल मिल जाए तो मन प्रसन्न हो जाता है इसी को मद्देनजर रखते हुए अकादमी द्वारा आज ईद के अवसर पर भव्य शीतल जल का निःशुल्क व्यवस्था किया गया था। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी अकादमी द्वारा अन्य विभिन्न समाज उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता का निर्माण हो तथा लिटरेसी रेट बढ़े। बता दें कि स्पॉटोन इंग्लिश अकादमी एकमात्र इंस्टिट्यूट है जहां विदेशी प्राध्यापकों द्वारा भी इंग्लिश तथा सॉफ्ट्सकिल्स ट्रेनिंग दी जाती है। उक्त निःशुल्क शीतल जल आयोजन में प्राध्यापक ओवैस सिद्दीकी, प्राध्यापक शाहिद खान, प्रध्यापक एहतेशाम, पत्रकार आसिफ खान, पत्रकार सैय्यद जहीर, पत्रकार मेहताब शाह, पत्रकार जमीर जेके, पत्रकार समीर खान आदि उपस्थित थे।
