मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को एसडीएम ऑफिस के सामने शिव कुमार सिंह जी की प्रतिमा के सामने कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों की ओर से बड़ा आंदोलन किया। कर्मचारी नेता संतोष सिंह दीक्षित के हस्ताक्षर से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल, अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल और अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग को कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से पुरानी पेंशन स्कीम एवं वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की है। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र ठाकुर उर्फ़ शेरा भैया और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांगों का समर्थन किया।

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने क्या कहा
बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया ने किया एन एम ओ पी एस NMOPS संगठन के प्रदर्शन का समर्थन, कहा – कमलनाथ सरकार बनते ही करेंगे पुरानी पेंशन बहाल। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया द्वारा बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिवकुमारसिंह जी की प्रतिमा के पीछे एस डी एम कार्यालय के सामने बुरहानपुर में एनएमओपीएस (NMOPS) संघटन द्वारा श्री विजय कुमार बन्धु एवं श्री परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में रैली प्रदर्शन का समर्थन किया। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलाव होने जा रहा है।आम जन के हित की सरकार बनने जा रही है। कर्मचारीयों की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनते ही सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम OPS पर कार्य किया जायेगा। पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने भी ओ पी एस का समर्थन करते हुए क्या कहा
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को एन एम ओ पी एस NMOPS संगठन द्वारा श्री विजय बंधु एवं श्री परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजयसिंह रघुवंशी,पूर्व ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री किशोर महाजन,अमर यादव, आदि ने समर्थन किया।श्री रघुवंशी ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश मे जहाँ जहाँ भी कांग्रेस की सरकार है उन प्रदेशो में पुरानी पेंशन की बहाली हो चुकी है।केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो ना आम जनता को सुखी रख पाई ना अधिकारियों को, ना कर्मचारियों को, पुरानी पेंशन मामले में कर्मचारी कोई भीख नही मांग रहे हैं। अपना अधिकार मांग रहे हैं। अगर आज म.प्र. में कमलनाथ जी की सरकार होती तो कब से ये मांग पूरी हो जाती। श्री रघुवंशी ने कहा कि आने वाले चुनाव के बाद ऐसे भी भाजपा का बिस्तर बंधना तय है। वहीं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने ये घोषणा कर दी है कि उनकी सरकार बनते ही पहला काम ओल्ड पेंशन बहाली का ही होगा।
