पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जिन्होंने गोंड रानी कमलापति जो कि एक महान समाजसेवी थीं उनका अपमान किया है। कांग्रेस की समाज में फूट डालने वाली और वनवासियों का अपमान करने वाली इस मानसिकता का भाजपा मंडल तिरला घोर विरोध करती है और विरोध स्वरूप प्रदेश भाजपा के आह्वान पर रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच तिरला मंडल में प्रेमनगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष के बयान के विरोध में नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास जी पांडेय ने कहा कि जनजातीय योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है, कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुर्भावना से ग्रसित है, गोविंद सिंह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर तिरला मण्डल अध्यक्ष अमित पाटीदार, कमलेश पाटीदार, श्याम बाबा, जनपद अध्यक्ष सीताराम सिंघार, संजय पाटीदार, बालमुकून्द पाटीदार, राहुल जायसवाल, शुभम पाटीदार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्त जानकारी महेश रघुवंशी ने दी है।
