ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने की कही बात | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने की कही बात | New India Times

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने आज दिल्ली जाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे, ट्रेन आने में थोड़ा वक्त था उस समय उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों एवं समर्थकों को अपने दूर हटाया और प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्रियों से मिलने जा पहुंचे। प्लेटफार्म पर मौजूद आम हो या हो खास सभी लोगों को श्रीमंत की सहजता सरलता और अपना पन ने यात्रियों के दिल को छू लिया और प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के मुह से निकल गया कि नेता हो तो श्रीमंत सिंधिया जी जैसा हो, यकीन नहीं हो रहा कि हमारे पास महाराज साहब खड़े हैं, ऐसा लग रहा है जैसे बड़ी आत्मीयता और सहजता से परिवार का सदस्य घर परिवार का हाल चाल जान रहे हैं।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रधुम्न तोमर जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा एवं अनेक नेतागण उपस्थित थे।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन बनेगा भव्य

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने आज प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंचकर वहां पर रेलवे स्टेशन के विस्तार से सम्बंधित चर्चा की ग्वालियर रेलवेस्टेशन का आने वाले समय मे बहुत जल्द ही शिलान्यास होगा एवं भव्य बनेगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रधुम्न तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरि पाल, जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा, शीतल अग्रवाल, लवी खंडेलवाल, हरेन्द्र यादव, गिर्राज मावई आदि भाजपा नेतागण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.