निजी विद्यालयों में भी लागू करे मिशन सुरक्षित बचपन: जिला कलेक्टर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

निजी विद्यालयों में भी लागू करे मिशन सुरक्षित बचपन: जिला कलेक्टर | New India Times

धौलपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक समीक्षा बैठक, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक, पोक्सो केसेस की त्रैमासिक समीक्षा बैठक और ज्वाइंट एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर महोदय द्वारा पंचायती राज विभाग को राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह मैं फेंसिंग एवं बाउंड्री वाल ऊंची करने का कार्य तत्काल शुरू करने एवं नवाचार निधि से विभिन्न कार्य कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर महोदय द्वारा बाल श्रम पर बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग तथा चाइल्डलाइन द्वारा विगत दिवस को की गई कार्यवाही की सराहना की गई एवं रेस्क्यू किए गए बच्चों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम तथा कंपनसेशन के तहत लाभान्वित किए जाने के निर्देश श्रम विभाग को दिए गए। श्रम विभाग को प्रतीत रमास में बाल श्रम टास्क फोर्स की त्रेमासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दत्तक ग्रहण संबंधी चेतावनी के अंकन का कार्य तत्काल पूर्ण कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। चाइल्ड राइट क्लब, प्रहरी क्लब एवं सुरक्षित बचपन के तहत आयोजित गतिविधियों का आयोजन अब निजी विद्यालयों में भी प्रारंभ किए जाने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग को दिए गए। साथ ही शिक्षा विभाग को सुरक्षित बचपन की गलत सूचना भेजने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए पोक्सो केसेस की पर त्रेमासिक समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा पॉक्सो केसेज में विशेष सहायता योजना और बाल मित्र योजना के तहत सपोर्ट पर्सन नियुक्त किए जाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए। साथ ही अनुसंधान हेतु लंबित पोक्सो केसेस किसी के निस्तारण के निर्देश भी पुलिस विभाग को दिए गए। ज्वाइंट एक्शन प्लान की तरफ बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा सभी मेडिकल स्टोर एवं शराब की दुकानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किसी महत्वपूर्ण करने के निर्देश दिए गए जिसके पश्चात पुलिस विभाग और आबकारी विभाग तथा औषधि नियंत्रण विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा, डिप्टी सीएमएचओ चेतराम मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग विश्व देव पांडेय, जिला औषधि नियंत्रक अनुभव शर्मा, कमांडेंट गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र हरवीर सिंह, रेक्सको जिला कोऑर्डिनेटर कैप्टन लेखराज सिंह, संरक्षण अधिकारी पवन तोमर, भंवर सिंह एसआई, मांगीलाल आर्य एवं चाइल्ड लाइन एनजीओ वेतन संस्था एवं जन साहस संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.