विधायक शेरा भैया ने विकास कार्य के लिए 12.50 लाख रूपये विधायक निधि से किए स्वीकृत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक शेरा भैया ने विकास कार्य के लिए 12.50 लाख रूपये विधायक निधि से किए स्वीकृत | New India Times

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक अपने कार्यकाल के आखिरी पड़ाव में बहुत तेज़ रफ्तारी से काम करते दिखाई दे रहे हैं। बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया द्वारा अपनी विधानसभा में विकास कार्य के लिए 12.50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। विधायक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुरहानपुर के वार्ड नंबर 43 अमृत नगर कॉलोनी में सीसी रोड़ हेतु 05 लाख की राशि, वार्ड नंबर 35 में 3.30 लाख ₹ की राशि से 02 नवीन ट्यूबवेल कार्य हेतु राशि स्वीकृत की।

विधायक शेरा भैया ने विकास कार्य के लिए 12.50 लाख रूपये विधायक निधि से किए स्वीकृत | New India Times

साथ ही वार्ड नंबर 28 जाली वाली दरगाह के पास पेवर ब्लॉक कार्य हेतु 1.50 लाख ₹ की राशि और वार्ड नंबर 26 राजेंद्र प्रसाद वार्ड लालबाग रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे 2.50 लाख की राशि से नवीन ट्यूबवेल हेतु राशी स्वीकृत की है। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम सदैव प्रयासरत हैं। हमारा संकल्प है कि हमारा बुरहानपुर बेहतर बुरहानपुर बने और इसके लिए हमारे कदम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.