अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए वरिष्ठ नेता श्री वैंकेया नायडू के निर्वाचित होने पर रोशनपुरा चैराहे पर जिला कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण किया।
इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भारत अब विश्व गुरू बनने जा रहा है। पूरे देश में अब मोदी लहर चल रही है। देश की उपलब्धियां ही इस सदी की दिशा और दशा तय करेंगी। इसके लिए हर नागरिक को पुरातन ज्ञान के साथ आधुनिकतम विज्ञान का समन्वय करना होगा। परंपरा और प्रौद्योगिकी पर काम करना होगा, इसका कोई विकल्प नहीं है।
जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने श्री वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ 2022 तक देश के आखिरी गांव के अंतिम व्यक्ति को भी राजनैतिक आजादी के साथ आर्थिक स्वावलंबन की सुखद अनुभूति के लिए एकजुटता के साथ जुट जाएं। इसके लिए नई कार्य संस्कृति का विस्तार करना होगा।
इस अवसर पर श्री अनिल अग्रवाल, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री सुमीत पचैरी, श्री राहुल राहपूत, श्री कुलदीप खरे, श्री जगदीश यादव, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री रामेश्वर दीक्षित, श्री पप्पू विलास, श्रीमति हंसराज कुंवर, श्री दिनेश यादव, श्री नवल प्रजापति, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री नितिन दुबे, श्रीमती कमलेश यादव, श्री बालिस्ता रावत, श्री सूर्यकांत गुप्ता, श्री सनी खटिक, श्री रामकुमार खिलवानी, श्री आशुतोष तिवारी, श्री संतोष ब्रम्हभट्ट, श्री राकेश जैन,श्री राकेश जोशी, श्री विकास सोनी, श्री चन्द्रभान यादव, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री विनोद चैरसिया, श्री पृथ्वी त्रिवेदी, श्री हरिओम ओसारी, श्री हेमंत बडगैया, श्री राकेश कुकरेजा, श्री संजय जैन, श्री राजू अनेजा, श्री गौरव गुप्ता, श्री आनंद पाराशर, मोहम्मद अंसार, श्री एजाज खान, श्री सलीम कुरेशी सहित मोर्चा, प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त अवसर की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।
