अवैध रेत खनन में पकडी गई जेसीबी मशीन की हुई राजसात की कार्यवाही,  25 लाख 50 हजार रुपए दंड की रकम न भरने पर की गई कार्रवाई | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​अवैध रेत खनन में पकडी गई जेसीबी मशीन की हुई राजसात की कार्यवाही,  25 लाख 50 हजार रुपए दंड की रकम न भरने पर की गई कार्रवाई | New India Timesभिण्ड में 3 जून को सिंधु नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते पकड़ी गई जेसीबी मशीन को कलेक्टर भिण्ड इलैया राजा टी के आदेश पर राजसात कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग और पुलिस की कार्यवाही में पकडी गई जे.सी.बी.मसीन नंबर UP75 M 8280 को कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग ने राजसात करने का निर्णय लिया है। दरअसल इस मामले में आरोपी पक्षकार को सुना तो उसकी दलील थी कि 750 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से  मशीन किराये पर खेतों के समतलीकरण के लिए ले गए थे जिसे रेत का अवैध उत्खनन में झूठा फंसाया गया है। उपरोक्त विषय में खनिज विभाग की तरफ से सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ खननकर्ता के साथ फोटो और वीडियो भी पेश किए गए जिसके बाद आरोपी मानकर उसे 25,50,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया, जिसे आरोपी ने दी गयी समय सीमा के भीतर जमा न करने पर कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा राजसात की कार्यवाही निर्देशित की गई है। मुख्यमंत्री के नदियों में मशीन से उत्खनन न करने के आदेश के बाद प्रदेश में राजसात की यह पहली कार्यवाही भिण्ड में हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article