"दृष्टि बदलने से ही अपराध होते हैं, संस्कारों से जीवन बदल जाता है"; छतरपुर के अलीपुरा में हुआ रक्षा बंधन पर्व का आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
"दृष्टि बदलने से ही अपराध होते हैं, संस्कारों से जीवन बदल जाता है"; छतरपुर के अलीपुरा में हुआ रक्षा बंधन पर्व का आयोजन | New India Timesछतरपुर जिला के अलीपुरा स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन नौगाव के समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष गंगेले ने आयोजित किया। इस आयोजन में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ,स्वच्छ भारत अभियान , शिक्षा ,स्वास्थ्य ,समरसता समाज के साथ साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा को लेकर आलीपुरा थाना प्रभारी श्री शिव शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में जागृति अभियान का आयोजन हुआ। इस आयोजन में संस्था के बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंजू अहिरवार ,धन प्रसाद कुशवाहा , गोरेलाल कुशवाहा , निर्विकार सोनी लोकेन्द्र भदौरिया को संस्था में उत्तम अंक प्राप्त कर सम्मान बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। ​
"दृष्टि बदलने से ही अपराध होते हैं, संस्कारों से जीवन बदल जाता है"; छतरपुर के अलीपुरा में हुआ रक्षा बंधन पर्व का आयोजन | New India Timesआलीपुरा कन्या हाई स्कूल प्राचार्य आभा श्रीवास्तव ने संस्था में पधारे अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था की प्रगति के लिए संस्था के सहयोगी शिक्षकगणों के कार्यो की तारीफ की गई। संस्था में जागरूकता अभियान के तहत समाजसेवी संतोष गंगेले ने बेटिओ को भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला , बच्चों को दैनिक जीवन के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री शिव शंकर मिश्रा ने सरकार के सुरक्षा योजना के साथ कानून की जानकारियां दीं, साथ ही पुलिस और जनता के बीच मधुर सम्बन्धों को एक माला में पिरोने की पहल की। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम बच्चों से अनुरोध किया कि वह अपनी दृष्टि बदले, दृष्टि को यदि हम कुदृष्टि में बदलते हैं तो अपराध को जन्म देते हैं। संस्कारों को ग्रहण करने पर जीवन बदल जाता है।​
"दृष्टि बदलने से ही अपराध होते हैं, संस्कारों से जीवन बदल जाता है"; छतरपुर के अलीपुरा में हुआ रक्षा बंधन पर्व का आयोजन | New India Timesआलीपुरा कन्या हाई स्कूल प्राचार्य आभा श्रीवास्तव ने संस्था में पधारे अतिथियों को रक्षा बंधन के त्यौहार पर राखी उत्सव पर्व की संध्या वेला पर कुमारी अलिशफा खातून , मेघा सिंह सेंगर, सानिया खान, संगीता अहिरवार, सुरभि साहू, हेमन्तिका विश्वकर्मा , देवकुमारी कुशवाहा , प्रियंका रावत , बेटियों ने रक्षा सूत्र बाँध कर संस्था की बेटियों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। संस्था में बेटियों की सेवा करने वाली माता जी श्रीमती श्याम बाई ने भी समाजसेवी संतोष गंगेले की कलाई पर राखी बाँध कर आशीर्वाद दिया। 

अलीपुरा थाना प्रभारी श्री शिवशंकर मिश्रा ने बेटियों को सौ -सौ रुपये उपहार देकर उनका सम्मान किया।

By nit