पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शैलेश गिरजे, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भगवती प्रसाद शिंदे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा मंचासीन थे।
जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा बताया गया की प्रत्येक मंडल स्तर पर बाबासाहेब आंबेडकर संगोष्ठी की जाए तथा कार्यकर्ताओं को बताया जाए कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब के लिए क्या क्या कार्य किया है।

शैलेश गिरजे द्वारा बताया गया की आगामी मोर्चे के कार्यक्रम अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से 5 मई तक पखवाड़े के रूप में मना कर प्रत्येक बुथ पर व दलित बस्ती में जाकर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य व हमारे समाज के लिए किए गए कार्य को बताना है और अधिक से अधिक लाडली बहना का लाभ हमारे समाज की महिलाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिलाना है।
बैठक का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री8 उजाला सोलंकी द्वारा किया गया व आभार जिला महामंत्री महेश मालवी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
