शायना को मिला प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शायना को मिला प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार | New India Times

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष फिर यूथ महापंचायत का आयोजन भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया जिसमें प्रदेश भर के लाखों युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की युवा नीति भी लॉन्च की गई साथ ही साथ मध्यप्रदेश का पहला विवेकानंद पुरस्कार भी यूथ महापंचायत के दौरान दिया गया। जिसमें दतिया की शायना कुरेशी को प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार दिया गया जो मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया। इसमें 50000 का नगद पुरस्कार भी शायना को प्रदान किया गया।
विदित हो कि यह पुरस्कार इसी वर्ष से मध्यप्रदेश में शुरू किया गया है जो उत्कृष्ठ कार्यों के लिए युवाओं को दिया गया है।

शायना को मिला प्रदेश का पहला विवेकानंद युवा पुरस्कार | New India Times

हाल ही में शायना कुरेशी को भारत सरकार के सर्वोच्च युवा पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
शायना जीवाजी विश्वविद्यालय की छात्रा रही है साथ ही इन्होंने विभिन्न संगठनों जैसे नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय नागरिकता के क्षेत्र में कार्य किया है और अब तक लगभग 80 से अधिक जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। इन्हीं उपलब्धियों के लिए शायना को देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी प्रशंशित किया गया।

उपलब्धियां
.वर्ष 2023 में भारत सरकार के सर्वोच्च युवा पुरस्कार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित।
. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व। संसद के केंद्रीय कक्ष में शायना के द्वारा किया गया।
.राज्यपाल पुरस्कार।
.उत्कृष्ठ निर्वाचन कार्यों के लिए वार्षिक राज्य पुरस्कार।
.नशामुक्त भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर।
. वैक्सीनेशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर।
.स्वीप ब्रांड एम्बेसडर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.