भोपाल में 'आप' की हुंकार, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप, केजरीवाल बोले एक मौका दे दो, बिजली, इलाज सब फ्री कर दूंगा | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में 'आप' की हुंकार, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप, केजरीवाल बोले एक मौका दे दो, बिजली, इलाज सब फ्री कर दूंगा | New India Times

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद कर दिया। केजरीवाल और मान अपराह्न करीब 3 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। ‘आप’ की इस मेगा सभा में प्रदेश भर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल पर सुबह तकरीबन 11 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे।

‘आप’ को मौका दो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा: केजरीवाल

यहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘आप’ के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं मप्र की सबसे बड़ी समस्या मामा हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.