घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने व रोजगार गांरटी योजना में फर्जीवाडा कर भ्रष्टाचार करने का लगा आरोप | New India Times

संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT; ​घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने व रोजगार गांरटी योजना में फर्जीवाडा कर भ्रष्टाचार करने का लगा आरोप | New India Timesसागर जिला के केसली विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचातय सिगपुर सठगुवा में निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार करने आरोप लगने के बाद भी कोई कार्यवाही नही कि जा रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।​घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करने व रोजगार गांरटी योजना में फर्जीवाडा कर भ्रष्टाचार करने का लगा आरोप | New India Timesमिली के मुताबिक़ ग्राम पंचायत सिगपुर सठगुवा में पंचपरेश्वर कि सडक ,ग्राम कछया का किचिन सेड ,पशु सेड ,शौचालय आगनवाडी भवन आदि बहुत घटिया बनाये गये हैं। ग्राम पंचायत में लगातार घटिया एवं गुणवत्ताहीन समग्री का उपयोग कर निर्माण करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही जा रही है। आरोप है कि शासन द्वारा तमाम तरह के निर्देशों के बाद भी उपयंत्री एवं पंचायत एजेन्सी कि मिलीभगत से इस प्रकार के घटिया क्वालिटी के कार्य जारी हैं।

रोजगार गांरटी में भी फर्जीवाडा

मिली शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत में रोजगार गांरटी योजना के तहत भी जमकर फर्जीवाडा किया गया है। नियमों को दरकिनार कर मशीनों से निर्माण कार्य करा कर फर्जी मस्टरोल भरे गये हैं। रोजगार गांरटी योजना के तहत घटिया कपिल धारा के तहत कूपो ,ग्राविल रोड का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचामत में हुये भ्रष्टाचार कि जॉच की मांग ग्रामीणों द्वारा कि गई है। ग्रामीणों ने NIT संवाददाता को बताया कि फर्जी बिल व बाऊचर लगा कर भुगतान किये गये हैं।

‘‘ मैं स्वयं निरीक्षण करूंगा, घटिया कार्य होने पर पंचायत के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी”: पी.एल.पटेल सीईओ केसली

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article