मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन | New India Times

साबिर खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन | New India Times

मुंबई यूनिवर्सिटी में महा हेल्थ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. यह मेडिकल कैंप मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा किया गया था। इस मेगा मेडिकल कैंप में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और C4 वेलनेस का बड़ा योगदान रहा है। इस मेगा मेडिकल कैंप में मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद खान, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के फाइनेंस ऑफफिसर डॉक्टर प्रदीप खापटेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा टाटा मेमोरियल अस्पताल के सीईओ कमांडर आनंद तिवारी, C4 वैलनेस के डॉक्टर शिल्पा देसाई, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की मुखिया प्रोफेसर वसंती कधीरवण, वेलनेस इमेज कंसल्टेंट को-फाउंडर निष्ठा गोटी, निश्केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर शिवराम गरगे, इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर शिवाजी सरगर, गरवारे इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रोफेसर नाईक, नॉलेज सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर मोतेवार, आईसीटी डिपार्टमेंट के हेड डॉ श्रीवारा मंगाई, इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सुरेश माइंड, चीफ सिक्योरिटी खरात डिप्टी रजिस्ट्रार घुले, उपेंद्र पंडित सहित अन्य मेहमान यहाँ उपस्थित रहे। इस मेडिकल कैंप में यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं सहित सभी स्टाफ मेंबरों की भी जांच की गई। यहां कैंसर स्क्रीनिंग का भी विशेष इंतजाम किया गया था। मुंबई यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन की मुखिया प्रोफेसर वसंती कधीरवण की इस हेल्थ सेंटर की पहल को देखकर सब ने उनकी तरीफ की। हेल्थ से जुड़ी समस्याओं की जो उन्होंने शुरुआत की है उससे लोगों को बहुत फायदा पहुंचेगा। सभी अतिथियों ने वसंती कधीरवण को बहुत शुभकामनाएं दी हैं। दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में वसंती कधीरवण को हमारी जब भी कोई आवश्यकता पड़ेगी तो हम उनके लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.