ज़िला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है स्वच्छता हेतु नुककड़ नाटक अभियान, ज़िले में डायरिया नियंत्रण हेतु किया जा रहा स्वच्छता एंव डायरिया हेतू नुक्कड़ नाटक | New India Times

अरशद आब्दी/असलम रज़ा, बुलंदशहर (यूपी), NIT:

ज़िला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है स्वच्छता हेतु नुककड़ नाटक अभियान, ज़िले में डायरिया नियंत्रण हेतु किया जा रहा स्वच्छता एंव डायरिया हेतू नुक्कड़ नाटक | New India Times

रेकिट इंडिया और जागरण पहल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल का सफल संचालन किया जा रहा है ।
आज दिनांक 01 मार्च 2023 को जिला बुलंदशहर में इस परियोजना के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामपंचायत में नुक्कड़ नाटक के द्वारा डायरिया से बचाव एंव देखभाल के लिए कार्यक्रम दिखाया गया।

ज़िला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है स्वच्छता हेतु नुककड़ नाटक अभियान, ज़िले में डायरिया नियंत्रण हेतु किया जा रहा स्वच्छता एंव डायरिया हेतू नुक्कड़ नाटक | New India Times

दस्त प्रबंधन हेतु WHO 07 सूत्र के बारे में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है। नाटक द्वारा लोगों को रोचक तरीक़े से यह भी बताया गया कि यदि किसी बच्चे को डायरिया हो गया है तो उस को किस प्रकार इलाज किया जाना चाहिए और बच्चा स्वस्थ हो सके! ज़िला बुलंदशहर में यह नुक्कड़ नाटक मण्डली तीन ब्लॉक के 54 ग्रामपंचायत में अपने नाटक द्वारा डायरिया के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दे रही है। इस नाटक में डायरिया जैसी गम्भीर बिमारी को दर्शाया गया इसमें 0 से 5 साल तक के बच्चे को अगर डायरिया हो जाये तो किस प्रकार माता पिता अपने बच्चों को डायरिया से मुक्त करायें। यह परियोजना 0 से 5 साल तक के बच्चों में होने वाली डायरिया गम्भीर बिमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जागरण पहल द्वारा चलाया जा रहा हैं! इस नाटक में स्वच्छता सम्बन्धी सारी जानकारी दी जा रही है एंव डब्लूएचओ के 7 सूत्रों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
वहाँ पर उपस्थित जिला समन्वयक असलम रज़ा के साथ ब्लाक समन्वयक ज्योति रानी नुककड़ नाटक के कलाकार इत्यदेि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.