पत्रकार दानिश कुरेशी पर जानलेवा हमला के चार दिन बीत जाने के भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

पत्रकार दानिश कुरेशी पर जानलेवा हमला के चार दिन बीत जाने के भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली | New India Times

जहां एक तरफ पत्रकार सुरछा को लेकर यूपी सरक ने बड़ा फैसला लिया है कि पत्रकार को उत्पीड़ित करने वाले को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाएगा और 50 हजार जुर्माना व 3 साल की सजा होगी। अब लखनऊ में ही पत्रकार दानिश कुरेशी पर जानलेवा हमला हो गया और हमले को चार दिन बीत भी गये हैं लेकिन फिर भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है।

पीड़ित पत्रकार दानिश कुरेशी ने बताया कि मेरे ऊपर और मेरे छोटे भाई अमन के ऊपर अपने उधारी पैसे मांगने पर रात में जानलेवा हमला किया गया। मेरा भाई अमन अपनी दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था कि उसको कुछ अज्ञात लोग घेर कर मारने लगे, मौके पर मैं न्यूज़ कावरेज करके वापस उसी रास्ते से गुजर रहा था कि उसी वक्त आवाज सुनकर गया तो वहां पर तीन से चार लोग थे जो मेरे भाई को मार रहे थे। मौके पर झगड़ा रोकने के लिए मैं गाय तो मुझ पर भी लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला किया, जान बचा कर वहां से भाग कर हम दोनों भाईयों ने अपनी जान बचाई। दूसरे दिन सुबह जब मैं अपने घर से निकला कवरेज के लिए तो मुझे घेर कर लोहे की रॉड से मार कर हाथ तोड़ दिया गया। मेरे ऊपर जानलेवा हमला में जानकारी घोंचू नमक वक्ति हमला करने वाले का पता हुआ उसके बाद मैं नजदीकी कैंट थाने में जाकर हुए हमलों को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा तो मेरी बात न सुनकर मुझे थाने से बाहर निकाल दिया गया, उसके बाद मैंने इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई है लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशाशन दबंग माफियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article