आधी रात वन चौकी पर पथराव, डिप्टी रेंजर ने छुपकर बचाई जान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आधी रात वन चौकी पर पथराव, डिप्टी रेंजर ने छुपकर बचाई जान | New India Times

सागर जिला के देवरी विधानसभा में एक हफ्ते में दूसरी बार वन विभाग के अमले पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस बार गौरझामर क्षेत्र में वन चौकी पर पथराव किया गया, चौकी में मौजूद डिप्टी रेंजर और सुरक्षा गार्ड ने खुद को छुपा कर अपनी जान बचाई, साथी अपने अधिकारियों को पथराव होने की सूचना दी जिसके बाद गौर झामर से बल पहुंचा।

आधी रात वन चौकी पर पथराव, डिप्टी रेंजर ने छुपकर बचाई जान | New India Times

घटना रात करीब 11:00 बजे की है जहां पर पडरई बन चौकी पर पथराव किया गया है, हालांकि अंधेरा होने की वजह से डिप्टी रेंजर ऐसे किसी भी लोगों को नहीं देख पाए हैं जिन पर आरोप लगाया जा सके, लेकिन 1 दिन पहले ही वन विभाग स्टाफ के द्वारा सागौन की लकड़ी से भरे स्कार्पियो को पकड़ा गया था और इस घटना में भी उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। बता दें कि वन विभाग पर हमले की यह एक हफ्ते में दूसरी घटना है इसके पहले नौरादेही में भी वन विभाग स्टाफ पर सुअर मार बम फेंकने का मामला भी सामने आया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लकड़ी की तस्करी करने वाले अब वन विभाग पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे है। फिलहाल डिप्टी रेंजर के द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई है।

By nit