मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद सभाकक्ष में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत की गई। जिसमें समस्त अधिकारी जनप्रतिनिधि और पत्रकार बंधुओं से राष्ट्रीय पर्व व सांस्कृतिक कार्यक्रम को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर सुझाव का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान निर्णायक समिति और चयन समिति का गठन कर आगामी पर्व की रूपरेखा तय की जाएगी। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या से सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग को रोशनी से सराबोर कर देशभक्ति के तराने गूंजने लगेगें। प्रोटोकॉल के तहत ध्वजारोहण सलामी और मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम झांकियां आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारी पूर्व से ही करनी होगी। मिष्ठान वितरण के नपा और शिक्षा विभाग तैयारियां करेगा। बैठक में एसडीओपी के के अवस्थी, तहसीलदार सुश्री रेखादेशमुख,महिब अधिकारी भाग 2 प्रिंस साहू, रेंजर एच एल कोदर, बीईओ एआर लोखंडे, कन्या शाला प्राचार्य सीएस दिक्षित, जेई सुंदर आहके जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
