संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
मप्र के जल, जनसंपर्करऔर संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का डबरा ओर दतिया में हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान लोगों ने उनके स्वागत में जमकर नारे लगाए। इसके पहले डॉक्टर मिश्रा ने डबरा में भगवान लक्ष्मी नारायन मंदिर में भगवान के दर्शन किये और दतिया पहुंचने पर माँ पीताम्बरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
मिली जानकारी के मुताबिक़ मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के डबरा और दतिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। लोग “नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद, जन जन की आवाज नरोत्तम मिश्रा बार बार, जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है,”, जैसे नारे लगा रहे थे, साथ ही पीताम्बरा माई के भी जयकारे गूंजते रहे।सइस दौरान डॉक्टर मिश्रा ने आम लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।
