रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा झाबुआ जिले में लगातार किये जा रहे भ्रमण से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने थांदला जनपद क्षेत्र की शैक्षिणक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें मुख्य रूप से खजुरी, कलदेला, सेमलिया नारेला, मकोडिया, खवासा थे। ग्राम पंचायत खजूरी में आगनवाडी केन्द्र में पोषण आहार का निरीक्षण किया गया।
शासकिय उत्कृष्ट माख्यमिक विद्यालय कलदेला एवं मकोडिया में विद्यार्थीयों से रूबरू चर्चा की एवं प्राचार्य एवं शिक्षकों से यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र खवासा का भी निरीक्षण किया गया। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान निर्वाचन नामावली के पुर्ननिरक्षण के लिए बी.एल.ओ. से जानकारी प्राप्त की एवं तत्काल कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान खजूरी एवं टिमरवानी में उचित मूल्य की दूकान का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर हितग्राहीयों से रूबरू चर्चा भी की। ग्रामीणों ने बताया कि अनाज प्राप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण समस्या आ रही है।
जिला कलेक्टर के लगातार भ्रमण से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
