संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान से एल एन आई पी ई कैंपस में बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड प्रदान किये गए. यह पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु दिया जाता है। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा के उपमहाप्रबंधक श्री विपिन कुमार गर्ग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा सागर क्षेत्र प्रमुख श्री अनन्त माधव जी, श्री विवेक पांडेय, उपकुलपति एल एन आई पी एवं श्री एन एल रोहिरा जी रजिस्ट्रार एल एन आई पी ई की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान उपमहाप्रबंधक श्री गर्ग जी के द्वारा वंदना सारस्वत, रजनीश सिंह एवं रितेश नागर को प्रशस्ति पत्र के साथ 31000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई एवं साथ ही छात्र एवं छात्राओं से सीधा संवाद कर ना सिर्फ उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया बल्कि बैंक द्वारा उनसे अपनी सुविधाओं में सुधार करने हेतु सुझाव भी मांगे गए तथा विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के समस्त अधिकारीगण एल एन आई पी ई के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
