अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध महिला तस्लीमन (107 वर्ष) को एसडीएम भारती भरद्वाज द्वारा किया गया सम्मानित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध महिला तस्लीमन (107 वर्ष) को एसडीएम भारती भरद्वाज द्वारा किया गया सम्मानित | New India Times

राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के द्वारा 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ शि जन्मदिवस पर राजस्थान के 100 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मानित किया जाने के निर्देश दिए गए इसी के चलते धौलपुर जिले में रहने वाली महिला तस्लीमन वृद्ध 107 की आयु पति हाजी इस्माइल निवासी कोटला बड़ापीर उस्मानी गली में रहने वाली महिला को जिला धौलपुर एसडीएम भारती भारद्वाज ने इस अवसर पर वृद्धजनों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया.
वहीं धौलपुर एसडीएम भारती भारद्वाज ने कहा कि साठ साल की उम्र के बाद बुजुर्गों का देख रेख की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी कम हो जाना जोड़ों में दर्द होना के साथ साथ कई बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए उनकी देखभाल में लापरवाही नहीं करनी चाहिए इस अवसर पर जिले के आला अधिकारी एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.