बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ ने जबलपुर में अधिवक्ताओं के साथ प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं अभद्रता को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ ने जबलपुर में अधिवक्ताओं के साथ प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं अभद्रता को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यूनुस पटेल के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहरा, सचिव विनोद काले, सह सचिव भूपेंद्र कुमार जूनागढ़े सहित 1 दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं की उपस्थिति में जबलपुर में अधिवक्ताओं के साथ प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं अभद्रता को लेकर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता संघ के चेयरमैन डॉक्टर विजय कुमार चौधरी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बुरहानपुर के माध्यम से एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे दूर व्यवहार एवं अपराधिक व्यवहार के कारण अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है। इस अवसर पर अधिवक्ता गण सर्व श्री उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मेहरा, सचिव विनोद काले,सह सचिव भूपेन्द्र कुमार जूनागढे, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व लाइब्रेरियन अब्दुल वकील ख़ान,अधिवक्ता संजय विजयवर्गीय, अधिवक्ता फरीद शाह, अधिवक्ता संजय शाह, अधिवक्ता हेमंत सिंह पाटील, पूर्व सचिव सत्यनारायण वाघ, अधिवक्ता मुकुंद संन्यास, अधिवक्ता हाफिज उद्दीन जागीरदार, अधिवक्ता हनीफ शेख, अधिवक्ता सरफराज़ ख़ान, अधिवक्ता देवेन्द्र कापडे, अधिवक्ता दिनेश शंकपाल, अधिवक्ता मोहतरमा संगीता रोकड़े, अधिवक्ता मोहतरमा पायल गुप्ता, अधिवक्ता तन्मय पुरोहित, अधिवक्ता राजेन्द्र शाह, अधिवक्ता शब्बीर रावल पिंडीवाला, अधिवक्ता देवानंद तायड़े, अधिवक्ता संदीप शाह, अधिवक्ता प्रमोद पाटील, अधिवक्ता रविराज तायड़े, अधिवक्ता नूर अहमद मंसूरी आदि मौजूद थे। जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अधिवक्ता गणों ने अपने विचार प्रकट कर जबलपुर की घटना पर रोष व्यक्त किया। वरिष्ट अधिवक्ता अब्दुल वकील ख़ान और जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के सह सचिव श्री भूपेंद्र कुमार जूनागढ़े ने बताया कि जबलपुर की घटना को लेकर बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के समस्त वरिष्ट एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आज के दिन को प्रतिवाद दिवस के रुप में मना कर कार्य से विरत रहे और अपना विरोध प्रकट किया। अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग राज्य शासन से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.