लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक की हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक की हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पनारा ईदगाह कब्रिस्तान के समीप झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव कई दिन पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी इधर उधर सूचना देने के बाद मृतक की शिनाख्त विनोद नामदेव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत पनारा के रूप में की गई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाया गया अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगाया जाएगा आखिर मृत्यु का क्या कारण है घटनास्थल पर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा सहित चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप यादव पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे मामले के संदर्भ में चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक नशे का आदी था और मामले की जांच की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.