रैक के अभाव में भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीबरथ एक्सप्रेस तीन-तीन दिन रहेगी निरस्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रैक के अभाव में भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीबरथ एक्सप्रेस तीन-तीन दिन रहेगी निरस्त | New India Times

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के न्यू कटनी जंक्शन “सी” केबिन एवं न्यू कटनी जंक्शन होम सिग्नल के मध्य दोहरीकरण के तहत न्यू कटनी जंक्शन “सी” केबिन पर प्री नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किये जाने के चलते इस मार्ग से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने के परिणामस्वरूप रेक के अभाव में गाड़ी संख्या 12593/12594 लखनऊ जंक्शन-भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीबरथ साप्ताहिक एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में तीन-तीन दिन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 17.09.2022, 24.09.2022 एवं 01.10.2022 को तथा गाड़ी संख्या 12594 भोपाल-लखनऊ जंक्शन साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2022, 26.09.2022 एवं 03.10.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.