तालाब में जहरीली दवा डालने से काफी संख्या में हुई मछलियों की मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

तालाब में जहरीली दवा डालने से काफी संख्या में हुई मछलियों की मौत | New India Times

कैसरगंज ग्राम डिहवा शेर बहादुर सिंह में स्थित लगभग 16 एकड़ तालाब में जहरीली दवा डालने से भारी संख्या में मछलियां सहित जीव जंतु पानी में ऊपर तैरते नजर आए. आक्रोशित ग्राम वासियों ने समाजसेवी तौहीद आलम को अवगत कराया जिस पर ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचकर दवा डालने वाले सुरेश से पूछा उन्होंने स्वीकार किया कि हमने 3 दिन पहले तालाब में दवा डाला था क्योंकि मैं सिंघाड़ा का व्यवसाय इसी तालाब से करता हूं और ग्रामीण इसमें मछलियों का शिकार करते हैं इसलिए जहरीली दवा डाली है. ग्रामीणों ने कहा कि इस तालाब पर किसी का पट्टा नही हुआ है, तालाब का पानी भी जहरीला हो चुका है. इस संबंध में प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी कैसरगंज को दे दिया।

इस मौके पर मौजूद रमेश कुमार, राजू जख्मी, नवरंगी महाराज, परवीन, कलीमुद्दीन, अब्दुल हसीब, मोहम्मद शकील, बबलू, राजू डिहवा, राजू नौगईया, शमीम, काजल, जग्गा, साबिर, बुधाई, ननकू अंसारी, ननकू आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article