अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील इटवा सभागार में उप जिलाधिकारी द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों की दो पालियों में मतदाताओं को आधार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें यह बताया गया कि सभी बीएलओ फार्म 6बी व मतदाताओं का आधार नंबर दर्ज कर निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे तथा स्वयं गरुणा एप एवं अन्य निर्वाचन विभाग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का कार्य करेंगे इसके लिए यह अभियान 01 अगस्त 2022 से प्रारंभ होकर 21 अगस्त 2022 को चलाया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा सभी बीएलओ को अपने जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वाहन करने के लिए कहा गया तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई. बैठक में नायब तहसीलदार इटवा व राजस्व निरीक्षक निर्वाचन तथा सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कर्मचारी मौजूद रहे.
