हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुंबई के पूर्व सी.ई.ओ. को हज वेलफेयर सोसायटी ने बनाया अपना ऑनरेरी राष्ट्रीय सलाहकार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुंबई के पूर्व सी.ई.ओ. को हज वेलफेयर सोसायटी ने बनाया अपना ऑनरेरी राष्ट्रीय सलाहकार | New India Times

भारत के 22 राज्यों में 3000 हज सेवकों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से हज एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य संचालित करने वाली देश की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने केंद्रीय हज कमिटी मुंबई के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅक्टर मकसूद अहमद खान की योग्यता और अनुभव से रचनात्मक लाभ एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए और संस्था के कामों को और अधिक गतिशील, मज़बूत बनाने के लिए उन्हें आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मानद सलाहकार नियुक्त किया है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़(धार) एवं मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद मोइन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ एम ए खान की शख़्सियत से हर कोई वाकिफ है, जो उनसे एक मिला, उनकी शख्सियत से प्रभावित ( मुतास्सिर) हुवे बिना नहीं रहता। जिन्होंने डॉक्टर ख़ान से सिर्फ़ फ़ोन पर या व्हाटसअप के ज़रिए बात की है, वह उनके काम करने के अंदाज़ से प्रभावित ( मुतास्सिर) हुए बगैर नही रहता। मुकीत ख़ान ने बताया कि सर की ख़ास खूबी यही है कि वह टेक्स्ट मैसेज का भी बकायदा जवाब देते हैं। हज कमेटी ऑफ इण्डिया, केंद्रीय कार्यालय मुम्बई में बतौर सी.ई.ओ. उन्हों ने मिसाली (आदर्श) काम अंजाम दिए। शुरू के तीन सालों में आपने हज हाऊस का नक्शा ही बदल दिया, मस्ज़िद हो, ऑडिटोरियम हो, हॉल हो या फिर हज कमेटी ऑफ इण्डिया चेयरमैन, मेम्बर्स के रूम सब देखने के बाद बड़ा इत्मिनान होता है, आपकी जानिब से किये गए नुमाया काम आज लोगों के लिये ख़ुसूसन हाजियों के लिये फायदेमंद साबित हो रहे हैं। केन्द्रीय हज कमेटी मुंबई में अपनी पदस्थी के दौरान नए हज हाऊस के लिये ज़मीन भी खरीद ली गई है। हज के मैदान में ख़िदमत दे रहे खिदमतगारों को आपके कार्यकाल में जो तवज्जो मिली, अब वो कहीं देखने को नही मिलती। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के पूर्व सीईओ यहां प्रतिनियुक्ति पर थे अभी फिलहाल में एन.एल. डालमिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एंड रिसर्च, मुम्बई में बहैसियत प्रोफेसर & डायरेक्टर के ओहदे पर रहकर अपनी खिदमात अंजाम दे रहे हैं। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुंबई में प्रतिनियुक्ति पर आने के पहले आप यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई में रजिस्ट्रार रहे। आप सिडेनहैम मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, मुम्बई में डायरेक्टर भी रहे हैं। आपकी सलाहियतों से हर महकमें को बुलंदियाँ हासिल हुई हैं। डाकटर ख़ान के हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय सलाहकार की मानद जिम्मेदारी स्वीकार करने पर सोसायटी की नेशनल,स्टेट व डिस्ट्रिक्ट यूनिट्स से जुड़े तमाम ज़िम्मेदार हजरात ने उन्हे मुबारकबाद पेश की है और आशा व्यक्त की है कि खान साहब के अनुभव से संस्था नए आयाम स्थापित करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.