अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ऑल इंडिया शिया मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव जहीर अब्बास जैदी ने मुहर्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुहर्रम गम का महीना है, इस महीने में पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद स.अ. के नवासे हजरत इमाम हुसैन को उनके 72 सालियाँ के साथ कर्बला में भूखा प्यासा शहीद कर दिया गया था। उनकी याद में मुहर्रम मनाया जाता है। पहली मुहर्रम 31 जुलाई 2022 काे हाेगी। मोहर्रम में पहली तारीख से इमामबाड़ा आगा मिर्जा नक्कारची टीला, भार्गव गली, मटिया गेट, मथुरा के साथ तहसील महावन के इमामबाडा़ें में भी मजलिस का एहतमाम किया जाता है और अलम, ताजिए के जुलूस निकाले जाते हैं। मथुरा, काेसी आदि जगह पर भी पहली मोहर्रम से दस मुहर्रम तक जूलुस निकाले जाते हैं। श्री जैदी ने मथुरा जिला प्रशासन से पहली मोहर्रम से पहले इमामबाडा़ें, कर्बला के पास एलईडी लाइटिंग कराए जाने, सड़क गड्ढे का निर्माण, सफाई, पेयजल और बिजली की व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देने की अपील की है जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
