अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा से विधायक पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा जी मथुरा कृष्णा नगर मंडल के बूथ 269 व 270 सशक्तिकरण अभियान के तहत जहीर अब्बास जैदी प्रदेश महामंत्री के स्थान पर पहुंच कर मेरा बूथ सबसे मजबूत संगठनात्मक चर्चा की। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया। इस मौके पर माननीय श्रीकांत शर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत करने और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता को लाभ दिलाने का आह्वान कर, संगठन पर चर्चा की। बूथ सशक्तिकरण पर सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
इस मौके पर भाजपा महानगर के महामंत्री बड़े भाई श्री प्रदीप गोस्वामी जी, महानगर मीडिया प्रभारी भाई श्री कौशल बंसल जी, कृष्णा नगर मंडल के महामंत्री श्री दुष्यंत तिवारी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब साबिर हुसैन जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जनाब अकीलउद्दीन भारती जी, जिला महामंत्री जनाब कासिम मलिक जी, जिला मीडिया प्रभारी जनाब शोएब खान जी, जिला मंत्री एसएम कुरैशी जी, महानगर महामंत्री जनाब अबरार बेग जी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ परवेज आलम जी, महानगर उपाध्यक्ष इकबाल कुरैशी जी, जनाब अबरार वारसी जी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
