ईदगाह पर सामूहिक रूप से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़, मुल्क की तरक्की और देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की मांगी दुआएं | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ईदगाह पर सामूहिक रूप से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़, मुल्क की तरक्की और देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की मांगी दुआएं | New India Times

मुस्लिम धर्म की मान्यताओं के अनुसार अपने ईश्वर अल्लाह के प्रति समर्पण और त्याग की मिसाल के तौर पर मनाया जाने वाला कुर्बानी का प्रतीक (ईद-उल-अजहा) बकरा ईद का पर्व देवरी नगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देवरी नगर के हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रविवार की सुबह 8:00 बजे नगर के कर्बला स्थित ईदगाह पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चों सहित बुजुर्ग और नौजवान लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की. ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुबारक कारी साहब ने ईद की नमाज़ अता कराई.

ईदगाह पर सामूहिक रूप से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़, मुल्क की तरक्की और देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की मांगी दुआएं | New India Times

नमाज के पूर्व इमाम साहब के द्वारा ईद उल अजहा पर्व मनाए जाने की मान्यताओं के संबंध में विस्तार से बताया साथ ही नमाज के बाद इमाम साहब के द्वारा खुतबे का एहतमाम किया गया और फिर अल्लाह से दुआ के लिए हाथ उठाकर अपने गुनाहों की तौबा और माफी तलब करते हुए मुल्क की तरक्की और देश में अमन चैन भाईचारा कायम रहने के लिए दुआएं मांगी। नमाज उपरांत सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नगर में ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु शासन प्रशासन के द्वारा मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाएं की गई साथ ही नगर के मुख्य मार्गों और ईदगाह पर थाना प्रभारी आशीष शर्मा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे.

ईदगाह पर सामूहिक रूप से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़, मुल्क की तरक्की और देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की मांगी दुआएं | New India Times

वहीं इस अवसर पर ईदगाह पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव सहित भाजपा जिला महामंत्री संदीप जैन एवं नगर के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों और नगर के पत्रकारों के द्वारा सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

By nit