भाजपा की चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक मांडव में संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भाजपा की चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक मांडव में संपन्न | New India Times

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर पंचायत परिषद चुनाव को लेकर माण्डव में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी संगठन की कार्य योजना पर रणनीति बनाई गई। इस महत्वपूर्ण बैठक को उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सांसद छतर सिंह दरबार,मांडव चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने संबोधित किया।
सर्व प्रथम बैठक में अतिथियों द्वारा संगठन महापुरषों के चित्रों पर पुष्पमाला व दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की भाजपा के पितृ पुरूष, कुशल संगठक श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरेजी की जन्मशताब्दी वर्ष में धार जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए जिले में जिला पंचायत परिषद और नगर पंचायत परिषद में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा यही श्रद्धेय ठाकरेजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा की चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक मांडव में संपन्न | New India Times

उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भावी जीते जिला पंचायत सदस्यों की जीत के पीछे सरकार की जनकल्याण कारी योजनओं व संगठन सहित क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रत्येक गरीब को घर दे रहे हैं। हमारी प्रदेश सरकार ने तय किया है कि हर परिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए जमीन देंगे। आने वाले तीन सालों में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत योजना में गरीबों को पांच लाख का इलाज मुफ्त मिल रहा है। यह लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष क्रमशः खेमराज पाटीदार, रमेश धाड़ीवाल, विनोद शर्मा, अंनत अग्रवाल, डॉ राज बरफ़ा, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, वेलसिंह भूरिया, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन प्रकाश धाकड़ जयराम गावर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिले के भाजपा वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी सहित जिला पंचायत चुनाव में जीते भाजपा के सभी जीते प्रत्याशी, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ जिला संयोजक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल व आभार महामंत्री केशव पंडित ने माना।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article