तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, पूरे गांव में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, पूरे गांव में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत थाना दमुआ में आने वाली ग्राम पंचायत मांडई के निस्तार डैम में डूब कर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई जिससे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतक बच्चे 4 वर्षीय बालक और 3 वर्षीय बालिका पिता मोंदु धूप की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि कल बारिश होने के कारण बच्चे के घर के सामने निस्तार तालाब है जिसमें स्लिप होकर बच्चे गिर पड़े.
फिलहाल इस घटना से घर वालों सहित पूरे ग्रामीण वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.